मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के हाई सिक्योरिटी जोन में AK-47 से चली गोली, दरोगा घायल

मथुरा। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर सुरक्षा में तैनात दरोगा के रायफल से अचानक गोली चल गयी। गोली की आवाज से मंदिर के आसपास दहशत का माहौल पैदा हो गया । घायल सिपाही को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

अचानक गोली चलने की आवाज आई

अचानक गोली चलने की आवाज आई

श्री कृष्ण जन्मस्थान पर उस समय हड़कंप मच गया जब यहां रेड जोन स्थित 1 नम्बर गेट पर अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतर्क होते उससे पहले पता चला कि यह गोली गेट नम्बर 1 पर बने पोस्ट में चली है। गेट पर तैनात पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो पाया कि वहां तैनात पीएसी के दरोगा सत्यनारायण उपाध्याय गम्भीर अवस्था में घायल पड़े हुए है। सत्यनारायण को घायल अवस्था मे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि सोरों कासगंज के रहने वाले सत्यनारायण पीएसी की बरेली सिथित 8 वीं बटालियन में तैनात हैं। 15 मार्च को वह बटालियन से कृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा के लिए आये थे। दरोगा की ड्यूटी जन्मभूमि के गेट नंबर एक पर कंक्रीट के बने बूथ पर थी।

पुलिस ने एके 47 को किया जब्त

पुलिस ने एके 47 को किया जब्त

देर रात्रि के करीब अचानक पोस्ट में गोली चलने से सिपाही घायल हो गया। गोली चलने से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है दरोगा को लगी गोली एके-47 की है। फिलहाल पुलिस ने मौके से मिली एके 47 को जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। हलांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली सिपाही ने स्वयं मारी है या दुर्घटनावश चली है या किसी और ने मारी है। फिलहाल पुलिस अति सुरक्षित एरिया रेड जोन में हुई इस घटना की जांच करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+