लखनऊ: राजभवन के सामने हत्या व लूट करने वाला इस तरह रायबरेली से हुआ गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राजभवन के पास हुई कैश वैन लूट के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक लाख रुपए के इनामी बदमाश विनीत तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी रेंज सुजीत पाण्डेय और SSP कलानिधि नैथानी के निर्देशन में पुलिस की 8 टीमों ने मिल कर विनीत को रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

चार लाख रूपए बरामद
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की 8 टीमों ने आरोपी को रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भोला का पुरवा स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि विनीत हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने लूट के 4 लाख रूपए भी बरामद कर लिए हैं। प्रशासन ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए न सिर्फ इनाम घोषित किया था बल्कि साथ ही 8 टीमें भी गठित की थी।
आरोपी को युवक का स्केच किया था जारी
आपको बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक का स्केच जारी किया था। इस बीच घटना के दौरान का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ही बदमाश ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश सफेद बाइक से भागता दिख रहा था।
ये था मामला
30 जुलाई को हजरतगंज स्थित राजभवन के सामने एक्सिस बैंक की कैश वैन के गार्ड इंद्रमोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और वैन से करीब 7 लाख रुपए लूट कर बदमाश फरार हो गया था। लूट में इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर फर्जी निकला। नंबर बाइक का ना होकर एक्टिवा स्कूटर का निकला। इस मामले में तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद बदमाश पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था जिसे बाद में बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications