यूपी: विवेक तिवारी मर्डर केस में फेसबुक पर भड़ास निकालने वाला सिपाही सर्वेश चौधरी निलंबित, डीजीपी को दी थी चुनौती
लखनऊ। विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में हर दिन नए खुलासे के साथ साथ प्रशासन के सामने नई चुनौतियां भी लगातार आ रही हैं। एटा में पोस्टेड एक सिपाही सर्वेश चौधरी ने डीजीपी ओपी सिंह को चुनौती दी है। एटा जिले में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था जिसमें नेता पुलिस को हत्यारी बताया था और डीजीपी को चुनौती दी थी। सिपाही की इस हरकत और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए उसे निलंबित कर दिया गया है। इन सब घटनाओं के मद्देनजर पुलिस विभाग की टीम ने जांच का आदेश दे दिया है। यूपी डीईजी लॉ एंड ऑर्डर ने सभी जिले के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी करते हुए यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा करने वाले सिपाहियों पर नजर बनाएं रखें। साथ ही उन सिपाहियों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाए।

साथ ही कांस्टेबल सर्वेश चौधरी ने कहा था था अगर पुलिस हत्यारी है तो नेताओं ने क्यों उनसे सुरक्षा ली है। सिपाही की इस हरकत के बाद से उसे निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एटा जिले के के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि सर्वेश चौधरी पुलिस लाइन एटा में तैनात था। पिछले दिनों वह पुलिस की योगा टीम में 35 पीएसी रायबरेली चला गया था। इसलिए उसके खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई है, वह लखनऊ से हुई है। एटा से कुछ नहीं किया गया है। सिपाही मथुरा का रहने वाला है।
आरोपी प्रशांत को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर विभागीय पुलिस के द्वारा ही तरह तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसकी वजह से लोगों में आक्रोश पैदा हो रहा है। सिपाहियों को भड़काने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जिन सिपाहियों को अब तक इस मामले में सस्पेंड किया गया है वे शुक्रवार के दिन काला दिवस मनाने वाले हैं। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
गुरुवार को डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के आड़ में कुछ लोग असंतोष फैलाने का काम कर रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि इसमे कुछ सिपाही सेवारत हैं तो वहीं कुछ बर्खास्त हैं। साथ ही इसमे कुछ फेक आइडी वाले लोग भी हैं जो खुद को पुलिस वाला बताकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसे सिपाहियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल किया था वीडियो
सिपाही सर्वेश चौधरी ने जब वीडियो जारी किया तो सोशल मीडिया पर तत्काल ही वायरल हो गया। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं, लगातार शेयर भी कर रहे थे। सिपाही ने वीडियो में नेताओं के साथ-साथ मीडिया पर भी टिप्पणी की है। सिपाही ने वीडियो ने कहा कि 21वीं सदी में पुलिस का 1861 अधिनियम चल रहा है। इसे बदला जाए, मुझे कार्रवाई का डर नहीं है। उसने लिखा था- मुझे बर्खास्त करो, मैंने दिए हैं पैसे। यह एक तरह से उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेश को खुली चुनौती थी। इसी के चलते उसे निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। अनुशासनहीनता के आरोप में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- यूपी: विवेक तिवारी मर्डर केस में डीआईजी ने जारी किया निर्देश, कहा सिपाहियों पर लगाए लगाम












Click it and Unblock the Notifications