बुलंदशहर-सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही व उसकी पत्नी की मौत
बुलंदशहर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दिल्ली पुलिस के कांस्ट्रेबल की कार केंटर से भिड़ गई। जबरदस्त टक्कर लगने से सिपाही व उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व दोस्त को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी राजकुमार(27) दिल्ली पुलिस में कांस्ट्रेबल है। रविवार की रात वह अपनी पत्नी रीता, दोस्त और चालक के साथ शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल सबितगड़ जा रहा था। पहासू-खुर्जा मार्ग पर पलड़ा झाल के पास सामने से आ रहे कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से सिपाही व उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि दोस्त व चालक को गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एसओ पहासू ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। आरोपी कैंटर चालक घटनास्थल से फरार है। उसको जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications