मथुरा: डायल 100 ने दम्पति समेत दो बच्चों को मारी टक्कर, सभी की हालत नाजुक
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा रिफाइनरी इलाके के नेशनल हाईवे-2 पर बाइक सवार दम्पति को डायल 100 ने रौंद दिया। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत चिंता जनक बनी हुई है।

हादसा उस वक्त हुआ जब दम्पत्ति बाइक से मथुरा नेशनल हाईवे-2 से आगरा जा रहे थे। राहगीरों की माने तो तेज रफ्तरा डायल 100 ने दम्पति को रौंद दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद डायल 100 मौके से फरार हो गई। राहगीरों ने इस हादसें में घायल दो बच्चों सहित चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।












Click it and Unblock the Notifications