VIDEO: इतनी सी बात पर झल्लाई UP Police ने फोड़ दिया महिला का सिर, काट दिया युवक का पैर
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने छापेमारी के नाम पर घरों में घुसकर महिलाओं किशोरियों व ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की और घर के अंदर रखे समान को तोड़ दिया। घर के बाहर खड़े वाहनो में भी तोडफोड़ की। पुलिस की इस बर्बरता पूर्ण मारपीट में एक किशोरी, दो महिलाओं व एक युवक समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिसवालों ने चालान ना काटने की एवज में मांगा था सुविधा शुल्क
पुलिसिया तांडव की यह सनसनीखेज मामला इटावा के थाना बढ़पुरा के मनकापुरा गांव में देखने को मिला। यहां कल रात वाहन चेकिंग के नाम पर थाना बढ़पुरा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका और बाइक के कागज ना होने पर वाहन स्वामी से 1000 रुपये सुविधा शुल्क की डिमांड करने लगे।

वीडियो बनाने पर भड़के पुलिस वाले
पीड़ित वाहन स्वामी की सूचना पर ग्राम मनकापुरा गांव के कुछ सम्भ्रांत लोग भी मौके पर पहुंच गए और थाना बढ़पुरा पुलिस की इस हरकत का विरोध करने लगे। तभी एक ग्रामीण ने पुलिस का वीडियो बना लिया। ग्रामीणों की इस हरकत को पुलिस ने देख लिया और फिर बढ़पुरा पुलिस ने अपना आपा खो दिया। जिस मोबाइल फोन में पुलिस की रिश्वतखोरी का वीडियो बनाया गया था वो मोबाइल पुलिस ने छीन लिया और मौके से बाइक स्वामी समेत पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सभी निर्दोष ग्रामीणों पर थाने पर हमला करने जैसी गम्भीर धाराओं में चालान कर दिया।

पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की
इसके बाद थाना बढ़पुरा पुलिस मनकापुरा गांव पहुंची और पुलिस ने गांव के घरों में पहुंच कर महिलाओ, किशोरियों ओर पुरुषों से जमकर मारपीट भी की। थाना बढ़पुरा पुलिस ने रायफल की बट व डंडों से महिलाओं को बुरी तरह मारा। इस पुलिसिया मारपीट में दो महिलाओं, एक किशोरी व एक युवक के गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित लोग सदर भाजपा विधायिका सरिता भदौरिया से मिले तब पीडितों को लेकर भाजपा विधायिका एसएसपी वैभव कृष्ण से मिली। तब एसएसपी घायल महिलाओं और ग्रामीण को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कुल मिलाकर पुलिस की हरकत इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications