कानपुर: पुलिस ने की जूता कारोबारी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिपाहियों ने नशेबाज जूता कारोबारी की लाठियों से जमकर पिटाई की। सिपाहियों ने इतना पीटा की उसको गंभीर चोटें भी आईं लेकिन पुलिस ने उसे धारा 34 की कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया। उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है।

बर्रा के हेमंत नगर में रहने वाले गौरव धाकड़ जूता कारोबारी है। किदवई नगर थाने के सिविल ड्रेस में सिपाहियों ने जमकर लाठी भांजी। इसके बाद थाने के अन्दर ले जाकर उसे लात-घूंसे से पीटा। इस पिटाई में कारोबारी के पैर, नाक व सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस दफा 34 में गौरव धाकड़ पर कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया।
जूता कारोबारी गौरव धाकड़ के मुताबिक, किदवई नगर के सिपाही किसी अन्य को पीट रहे थे। इसके बाद वह उसे छोड़कर मुझे पीटने लगे इसमें एक सिपाही जिसने पीले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी उसने डंडे से पिटाई की है। उनकी पिटाई से मुझे चोटें लगी हैं। इसके साथ ही मेरे मान-सम्मान को ठेस लगी है।
किदवई नगर थानाध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के मुताबिक गौरव धाकड़ नाम का शख्स शराब के नशे में था। उसे थाने लाया गया था लेकिन उसने हमारे सिपाहियों के साथ बदसलूकी थी। उसके साथ गौरव के साथी मुकेश को भी लाया गया था। गौरव पर दफा 34 के तहत कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications