प्रेग्नेंट महिला पर पुलिस का बरपा कहर, पिटाई से हुआ गर्भपात

हरदोई। यूपी में हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के गांव भीरी में अनीता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस की पिटाई से अनीता को गंभीर चोटे भी आई है। अनीता ने पिटाई के दौरान 7 माह का बच्चा गिरने की बात कही है। परिजनों ने अनीता को महिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार, गांव में चोरी की वारदात की घटना पर दबिश देने के लिए जबरन घर में पुलिस घुसी थी। जब इस पूरे मामले पर कछौना पुलिस से बात की तो वह इस घटना पर पर्दा डालते हुए नजर आए।

Police beat a pregnant woman in Hardoi, Uttar Pradesh.

हरदोई में खाकी की दबंगई सामने आई जहां पर कछौना पुलिस ने पीड़ित को ही आरोपी बना दिया। पुलिसवाले देर रात घर पर जाकर दरवाजा तोड़कर अंदर जा घुसे। घर पर मौजूद गर्भवती अनीता को लात-घूसों से जमकर पिटाई की। अनीता जान बचाकर घर से बाहर भागी तो पुलिसकर्मियों ने गर्भवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Police beat a pregnant woman in Hardoi, Uttar Pradesh.

पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर घर पर रखी 5000 की नकदी और गहने लूटने का आरोप लगाया। महिला अपनी आपबीती बयां करने के लिए देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां पर पीड़िता को कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। महिला को इलाज के लिए परिजनों ने जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+