अलीगढ़: SSP ऑफिस में धरना दे रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में मंगलवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार ना किए जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जमकर पीटा। जागरण मंच के कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के सामने गेट बंदकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

police

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मुकेश माहौर पर तीन माह पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी ना किए जाने के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ता कप्तान ऑफिस पहुंच गए और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आरोप के उपर लगी 307 की धारा को गुपचुप तरीके से हटा दिया है। एसएसपी कार्यालय पर धरना दे रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जब कार्यालय का गेट बंद करके धरना देना शुरू किया और नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दी।

अचानक हुए लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और वे दीवार फांदकर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज में कुछ लोग मामूली रुप से घायल भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+