वृंदावन में साधु के वेश में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने खुफिया विभाग की मदद से वृंदावन में छुपकर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध रूप से जुटाए पासपोर्ट, आधार कार्ड और एक मोबाइल हैंडसेट भी बरामद किया है।

एसएसपी बबलू कुमार की मानें तो खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर वृंदावन चौकी पुलिस ने रमणरेती इलाके से साधु के वेश में रह रहे दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दो माह से न केवल वहां वेश बदलकर रहे थे। बल्कि, उन्होंने इतने कम समय में पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट व विश्वविद्यालय के पहचान पत्र तक बनवा लिए थे।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को पहचान जॉय देव नाथ और नोनी देव नाथ के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के कुमिला जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। दोनों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है। एसएसपी ने बताया कि उनके लिए फर्जी आईडी बनाने वाले युवकों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications