शाहकोट: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज करने वाले SHO बाजवा पुलिस हिरासत में
शाहकोट। पंजाब के शाहकोट में एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएचओ बाजवा जालंधर के सेशन कोर्ट में खुद को सुरक्षा मुहैया करवाने की अर्जी दायर करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अनुशासन का उल्लंघन करने के मामले में हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी शेरावालिये के विरूद्ध अवैध खनन की रिपोर्ट महतपुर थाने के एसएचओ परमिन्दर सिंह बाजवा ने दर्ज की थी। जिसके बाद पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया था। बता दें कि शुक्रवार को एसएचओ जालंधर के सैशन कोर्ट में खुद को सुरक्षा मुहैया करवाने की अर्जी दायर करने के लिए पहुंचे हुए थे। बाजवा ने कहा कि उसे पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। इसलिए उसे किसी अन्य फोर्स की सिक्योरिटी दी जाए।

बाजवा ने बताया कि उन पर लाडी शेरावालिये पर दर्ज केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन पर केस को वापस लेने के लिए धमकियां भी दी जा रही है। इस वजह से वह कोर्ट की शरण में आये है। बता दें कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा कर्मचारियों से हाथपाई के बाद उन्हे हिरासत में लिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने की निंदा
नेता प्रतिपक्ष एवं पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब पुलिस की ओर से शाहकोट में कांग्रेस प्रत्याशी लाडी शेरावालिये के खिलाफ माईनिंग का केस दर्ज करने वाले महितपुर के एसएचओ परमिंदर बाजवा को हिरासत में लेने पर कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने हैरानी जताई कि कानून के तहत काम करने वाले पुलिस अफसरों को पंजाब सरकार इस तरीके से प्रताड़ित कर रही है। ये सब सीएम कैप्टन अमरेंद्र की शह पर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications