यूपी: बुलंदशहर से पकड़ा गया ISI एजेंट, पाक एजेंसी को दी गोपनीय जानकारी
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में पाक एजेंसी (आईएसआई) का एजेंट पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आर्मी कैंट का एक नक्शा और गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले की जानकारी होने पर कई सुरक्षा एजेंसियां बुलंदशहर पहुंची। देर रात तक जासूस से पूछताछ चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर कोतवाली देहात इलाके से क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने खुर्जा निवासी जाहिद नाम के युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया है कि आईबी, एटीएस की टीम के पास सूचना आई थी कि जाहिद मेरठ समेत कई कैंट इलाकों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की आईएसआई को भेज रहा है। जाहिद से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। उसके पास मेरठ कैंट की गोपनीय जानकारी मिली।
बता दें कि शुक्रवार देर रात टीम इसे लेकर थाना कोतवाली पहुंच गई। यहां पर जांच और सुरक्षा एजेंसियों ने इससे पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो खुर्जा के रहने वाले जाहिद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। वह यहां नाम बदलकर रह रहा था। उससे कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। इसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं। इन डिवाइस से पुलिस को अहम चीजें हासिल हुई हैं। विदेशी करेंसी भी बरामद होने की सूचनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications