रायबरेली: असलहों के प्रदर्शन पर हुई भाजपा नेता पर कार्रवाई

रायबरेली विधानसभा की सदर सीट से भाजपा में टिकट के दावेदार बीजेपी नेता उमेश मिश्रा को जिले की पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रंगे हाथ हिरासत में ले लिया।

रायबरेली। यूपी में विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का एक और मामला सामने आया है। भाजपा नेता स्वामी प्रशाद मौर्या के करीबी माने जाने वाले और रायबरेली विधानसभा की सदर सीट से भाजपा में टिकट के दावेदार बीजेपी नेता उमेश मिश्रा को जिले की पुलिस ने आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए रंगे हाथ हिरासत में ले लिया। ये भी पढ़ें: गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए जनता को जागरूक कर रहे रायबरेली के जिलाधिकारी

रायबरेली: असलहों के प्रदर्शन पर हुई भाजपा नेता पर कार्रवाई

गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव होने के चलते चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव संहिता लागू की हुई है। जिसके तहत असलहों के प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन न गुंडाराज न भ्रष्टाचार का नारा देने वाली बीजेपी के नेता कानून को ताख पर रखकर खुले आम असलहों का प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर कोतवाली के डिग्री कालेज चौराहे के पास स्थित बैंक के सामने खड़े उमेश मिश्रा व उनका अंगरक्षक असलहा का प्रदर्शन करने के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहे को जब्त करते हुए मामले की जांच में जुट गयी। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: रायबरेली में चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपए बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+