बोले भाजपा सांसद- POK जल्द बनेगा भारत का हिस्सा
बलिया। पाकिस्तान पर हमला करते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंथ आदित्यनाथ ने कहा कि यदि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत से युद्ध लड़ने की हिम्मत करता है तो उसका अस्तित्व खतरे में होगा और पाक अधिकृत कश्मीर (Pok) जल्द ही भारत का हिस्सा होगा।

भाजपा सांसद ने यह बातें प्रदेश के ही बलिया जिले बृहस्पतिवार रात एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को बलूचिस्तान पर एक स्टैंड लेना चाहिए।
सरदार पटेल के पास होता जिम्मा तो बात कुछ और होती
कश्मीर की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि अगर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जगह कश्मीर की जिम्मेदारी सरदार पटेल को दी गई होती तो यह मुद्दा कभी उठता ही नहीं।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पीओके को आजादी मिले और वह जल्द ही भारत का हिस्सा होगा।
चार बार बुरी तरह से हार चुका है पड़ोसी देश
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर, जिसमें सिंह ने कश्मीर को ' भारत अधिकृत कश्मीर ' बताया था, उस पर आदित्यनाथ ने कहा कि उनका बयान पार्टी के मूल्यों को दर्शाता है।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बयान पर आदित्यनाथ ने कहा कि पड़ोसी देश चार बार बुरी तरह से हार चुका है।
बता दें कि हाफिज ने पाक सेना प्रमुख शरीफ राहिल से अपील की थी कि वो कश्मीर में सेना भेजकर पाक के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की आज्ञा का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications