हिंसा पर मरहम लगाने की होड़, CM के बाद PM, सोनिया और राहुल का मुजफ्फरनगर दौरा
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जारी हिंसा के बाद अब स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कल सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा किया था। जहां लोगों ने उनका खासी विरोध किया था। लोगों के बीच मरहम लगाने पहुंचे अखिलेश को लोगों के गुस्से और उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। लोगों की नाराजगी थी कि हिंसा के इतने दिनों बाद सीएम क्यों आए। उस वक्त सीएम कहां थे जब उन्हें उनकी मदद की जरुरत थी।
व हीं आज सूबे के मुख्यमंत्री के दौरे के बाद देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे है। पीएम और सोनिया के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद्ध इतंजाम किए गए है। तय समय के मुताबिक तीनों साढ़े 10 बजे के करीब यहां पहुंच गए है।

मुजफ्फरनगर के डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री,सोनिया गांधी और राहुल गांधी दो घंटे रूकेंगे। इस दौरान वो बसीकलां, तावली और संझक इलाके के राहत शिविरों में जाएंगे। इसके बाद तीनों नेता उस पत्रकार के घर भी जाएंगे जिसकी दंगे के दौरान हत्या कर दी गई थी। तीन महत्वपूर्ण नेताओं के दौरे के चलते मुजफ्फरनगर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेरठ जोन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
लोगों की बीच राहुल, सोनिया और पीएम भले ही देर से पहुंचे हो, लेकिन लोगों को उनसे राहत की उम्मीद है। हलांकि दंगे के इतने दिनों बाद वहां पहुंचने के मतलब साफ तौर पर सबकों नजर आ रहा है। मरहम के जरिए वोट बैंक की राजनीति चमकाने मनें सब जुटे हुए है। वहीं आज मुजफ्फरनगर हिंसा मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।












Click it and Unblock the Notifications