भविष्य में पुरातत्व विभाग खोजेगा कांग्रेस का अस्तित्व: मोदी
पीएम पांडेपुर से रोड शो की शुरुआत करते हुए हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया होते हुए विद्यापीठ पहुंचे जहाँ मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।
8.55 PM पीएम ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। भविष्य में शायद पुरातत्व विभाग खोल कर खोज करनी पड़ेगी कि कांग्रेस पार्टी थी या नहीं?
पीएम ने कहा कि गुजरात से काशी तक एलपीजी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सड़क और रेल लाइन की कनेक्टिविटी पर वे काम कर रहे हैं। बुनकर भाइयों को पूरी दुनिया में रोजगार मिले इसके लिए मुद्रा योजना ला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं 2022 तक सबके पास घर हो लेकिन राज्य सरकार सूची नहीं बना पाई। सपा सरकार पर 24 घंटे बिजने ना देने का आरोप लगाया।
8.50 PM मोदी ने कहा कि वे काशी में रिंग रोड बनवाना चाहते हैं लेकिन सरकार साथ नहीं देती।
8.36 PM मोदी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के गठजोड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति उनको घलुआ में मिली है यानि विरासत में मिली है, इसलिए उनमें निर्णय लेने की क्षमता नहीं है।
8.30 PM सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि यह ऑपरेशन सफल रहा। देश के सेना के जवान मौत को मुट्ठी में लेकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए गए थे। उनके दिल में यही विश्वास था कि मां भारती को तबाह करनेवालों को नहीं छोड़ेंगे। लेकिन हमारे राजनेता कहते हैं कि मोदी जी सबूत दो।
8.27 PM पीएम बोले, जैसे आंखों में मोतियाबिंद होता है वैसे ही कुछ राजनेताओं को मतबिंद हो जाता है।
8.20 PM पीएम ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की नैया नोटबंदी की वजह से डूब गई। इस मुद्दे पर ये सब एक हो गए।
8.15 PM पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल का विकास नहीं हो रहा क्योंकि यहां सही सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का विकास उनका सपना है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सारे संसाधन हैं लेकिन सही सरकार नहीं होने की वजह से यहां विकास नहीं हो रहा। उन्होंने अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार करने और केंद्र के दिए पैसों में घपला करने का आरोप लगाया।
8.10 PM सपा, बसपा और कांग्रेस 'कुछ का साथ, कुछ का विकास' चाहते हैं। पीएम मोदी ने लोकतंत्र में 'सबका साथ सबका विकास' पर बल दिया।
8.05 PM पीएम ने बनारस की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बनारस का कायकल्प करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस शहर की आत्मा बची रहे और आधुनिक सुविधाएं हों, ऐसा बनारस बनाने का उनका सपना है।
8.00 PM आज के रोड शो के अनुभव को अद्भुत बताया और जनता का आभार व्यक्त किया।
7.25 PM काशी विद्यापीठ पहुंचे प्रधानमंत्री। यह रोड शो का आखिरी पड़ाव है। यहां वे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।


7.05 PM काशी विद्यापीठ की तरफ बढ़ रहा मोदी का रोड शो। यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।
7 PM पीएम मोदी का रोड शो तेलियाबाग से गुजरता हुआ मलदहिया की ओर बढ़ा।
6.42 PM पीएम का काफिला चौकाघाट से तेलियाबाग के लिए रवाना, भगवा झंडों के बीच लहरा रहा तिरंगा।
6.05 PM पांडेपुर से निकलकर हुकुलगंज पहुंचा मोदी का काफिला। लोगों पर पीएम ने की फूलों की बारिश, देखिए वीडियो...

5.40 PM पांंडेपुर से आगे बढ़ता पीएम मोदी का काफिला। रास्ते में हजारों समर्थकों का हुजूम। छतों से फूल बरसा रहे लोग।
5.20 PM पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू, पांडेपुर से चला काफिला।

4.50 PM प्रधानमंत्री मोदी पांडेयपुर पहुंचने वाले हैं, उसके आने से पहले पांडेयपुर चौराहा भगवा रंग में रंग चुका है।

4.15 PM पीएम 4:05 बजे बाबतपुर हवाईअड्डा पर उतरे और 4:15 बजे पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान किये।



4.10 PM वाराणसी के पांडेपुर चौराहे से शुरू होने वाले रोड शो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार करते हुए भाजपा के समर्थकों का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है। पीएम यहीं से रोड शो की शुरुआत करते हुए हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया होते हुए विद्यापीठ जायेंगे जहाँ मोदी को जनसभा को संबोधित करना है।














Click it and Unblock the Notifications