बाजारों में छाई पीएम मोदी की राखियां, रक्षाबंधन में दिख रहा 2019 की चुनाव की झलक

कानपुर। भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन में इस बार बीजेपी मिशन 2019 की झलक देखने को मिल रही है। कानपुर के बाजारों में बिक रही मोदी राखी बहनों को काफी लुभा रही है। इस बार रक्षाबंधन में स्वच्छ भारत मिशन की झलक भी दिखाई दे रही है।

pm narendra modi rakhi likes by chindren in kanpur

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाजारों में आई मोदी व स्वच्छ भारत मिशन की राखियां को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। मोदी राखी बहनों की पहली पसंद बनी हुई है वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मोदी राखी व स्वच्छ भारत मिशन की राखिया खरीद रही है। इन राखियों की सबसे खास बात यह है की इन राखियों में प्रधानमंत्री द्धारा देश में लागू किए गए एजेंडे और अभियानों की झलक दिखाई पड़ रही है।

रक्षाबंधन त्यौहार का मौका है लिहाजा रंग बिरंगी राखियों का बाजार सज गया है। राखी की दुकानों पर कार्टून वाली राखी, जरी वाली राखी और इसके साथ ही चंदन वाली राखी है। इन सबके बावजूद मोदी राखी का क्रेज ज्यादा है। राखी की खरीददारी करने वाली हर बहन अपने भाई को मोदी राखी बांधने की चाहत लेके इन दुकानों पर आ रही है। मोदी राखी की बढ़ी डिमांड से राखी विक्रेता भी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इन लोगों ने भी मोदी राखी की बड़ी खेप बाजार में उतारी है, जो बहनों को खूब पसंद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+