ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, जानिए किन-किन बातों पर दिया जोर
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM मोदी ने की सीएम योगी की तारीफ, जानिए किन-किन बातों पर दिया जोर
लखनऊ, 03 जून: उत्तर प्रदेश में निवेश लाने की कवायद में जुटी योगी सरकार के प्रयास से आज तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बड़े आयोजन को संबोधित करते हुए पीएम ने सभी से अनुरोध किया है कि काशी अब बदल गई है। सभी को एकबार जाकर वहां की तस्वीर को देखना चाहिए। मोदी ने कहा की यूपी में डबल इंजन की सरकार का भरपूर असर देखने को मिल रहा है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने ये बाते शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 03 में कहीं। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार इतिहास रचने का काम कर रहा है। पहली सरकार में भी यूपी में बड़ी इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ था। मोदी ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सांसद के नाते निवेशकों का स्वागत करता हूं। उनका इसलिए आभार करता हूं क्योंकि उन्होंने यूपी की युवा शक्ति पर भरोसा किया है। यूपी के नौजवानों में नई उड़ान भरने का माद्दा है।
मोदी ने कहा कि, काशी का सांसद हूं इसलिए इसका मोह और लोभ नहीं छोड़ पाऊंगा। आपसे अनुरोध है की आपलोग एक बार काशी देखकर आइए। काशी पूरी तरह से बदल गई है। यूपी में 80 हजार करोड़ का निवेश रोजगार के नए अवसर बनाएगा। आज के इस अयोजन के लिए यूपी के लोगों को बधाई दूंगा क्योंकि सबसे ज्यादा लाभ इन्ही को मिलने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि, हम आजादी का अमृत महोत्सव माना रहे हैं। आज दुनिया में जो वैश्विक परिस्थितियां बनी है इसमें हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। दुनिया हमारी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एनर्जी कंज्यूमर देश है। राष्ट्र के रूप में अपने साझा प्रयासों को बढ़ाने का है।
पीएम मोदी ने योगी सरकार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि, केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 साल पूरे किए हैं। हमने पॉलिसी पर जोर दिया है। पुराने कानूनों को समाप्त किया है। हमने भारत को मजबूती देने का काम किया है। सरकार की तरफ से बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं। जब से यूपी में डबल इंजन की सरकार बनी है उससे यहां का माहौल बदला है। कानून व्यवस्था में बेहतरीन सुधार आया है। सांसद के तौर पर काम करने के बाद ये अहसास हुआ कि यूपी के लोगों और ब्यूरोक्रेसी में ताकत है जो सबकुछ बदल सकती है।
मोदी ने कहा कि, यूपी की जनता ने 37 साल बाद दोबारा बीजेपी की सरकार को लाने का काम किया है। यूपी की बेहतरी का मतलब देश के हर 6वे व्यक्ति की बेहतरी है। यूपी के दम पर पूरा देश एक नई आर्थिक महाशक्ति बनने का काम करेगा। यूपी में सबकुछ मौजूद है इसलिए यहां के विकास को कोई नहीं रोक सकता है।
सीएम योगी ने गिनाई अपने सरकार की उपलब्धियां
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आए सभी लोगोंबका हार्दिक स्वागत है। सबसे पहले पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से हार्दिक स्वागत करता हूं। अभी पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार को 8 साल पूरे हुए हैं। मैं पीएम को इसके लिए बधाई देता हूं। 2018 में पहले इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। पहले की इंवेस्टर समिट में यूपी सरकार ने काम किया है। इस समिट में 1400 से ज्यादा परियोजनाएं धरयाल पर उतरेंगी।
योगी ने कहा कि हम पीएम के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। यूपी में odop जैसी योजनाएं चल रहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 दिन के भीतर उद्योगपतियों को ज़मीन दिलाने का काम किया। सरकार लगातार रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का काम कर रही है। यूपी में बेरोजगारी दर घटी है। बुंदेलखंड में एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यूपी में 5 एक्सप्रेसवे, 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला पहला राज्य जल्दी ही बन जायेगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश में आज तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का अयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में 80 हजार की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। अगले पांच साल में इन परियोजनाओं को धरातल पर उतरने की कोशिश की जायेगी। इससे पहले योगी के पहले कार्यकाल में भी 2 बार इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications