Ayodhya: स्वच्छता और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर PM Modi ने की यह खास अपील
PM Modi News Ayodhya Uttar Pradesh: पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्यावासियों को पंद्रह हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। रेलवे स्टेशन,एयरपोर्ट सहित कई बड़ी सौगात इसमें शामिल है। इसके साथ ही पीएम ने रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों से कई महत्वपूर्ण अपील की।
रामलला के साथ देश के करोड़ों परिवारों को मिला पक्का घर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है। आज रामलला की उनके घर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। यह सभी के लिए सौभाग्य का पल है। मैं बताना चाहता हूं कि आज रामलला के साथ ही देश के चार करोड़ से अधिक लोगों को पक्का घर मिल चुका है। गरीबों की सेवा सर्वोपरि है। इनकी हर संभव मदद सरकार का प्रथम उद्देश्य है।

22 जनवरी को मनाएं दीपावली पीएम मोदी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हम सभी के लिए सौभाग्य का पल रहेगा। ऐसे में मैं आप सभी यह प्रार्थना करता हूं कि इस दिन आप अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली उत्साह के साथ मनाएं।
22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का कार्यक्रम पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी का मन प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का हो रहा है। लेकिन उस दिन सभी का आना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में आप सब से निवेदन है कि अयोध्या आने का कार्यक्रम आप सब 22 जनवरी के बाद बनाएं।
स्वच्छता के लिए पीएम ने की अपील
पीएम मोदी ने देश के सभी तीर्थ स्थलों व मंदिरों से स्वच्छता के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता का व्यापक अभियान चलाकर देश के प्रत्येक मंदिर को स्वच्छ बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications