वाराणसी LIVE: तुलसी मानस मंदिर में पीएम मोदी, रामायण पर जारी किया डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर, इस दौरे पर वह कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन किया लेकिन इसमे सबसे अहम रहा ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन। पीएम मोदी ने इस ट्रेड सेंटर की आधारशिला 7 नवंबर 2014 को रखी थी, आज इसका उद्घाटन भी किया। इसका लाभ प्रदेश के कई बुनकरों को होगा। शाम करीब 7.30 बजे पीएम मोदी वाराणसी के तुलसी मानस मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने रामायण पर डाक टिकट जारी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2.50 बजे आज वाराणसी पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले 305 करोड़ रुपए की लागत से बने 43445 स्क्वॉयर मीटर के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे युग आगे बढ़ रहा है दुनिया भी भारत की ओर आकर्षित हो रही है। जो गरीब का सपना वो मेरा सपना है।
Recommended Video


लाइव अपडेट
- वाराणसी के दुर्गा माता मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, की पूजा अर्चना
-

- प्रभु राम का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरक: पीएम मोदी
- पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए
- नवरात्र के पावन पर्व पर प्रभु राम के जीवन के पहलुओं को डाक टिकट पर दर्शाया गया है: पीएम मोदी
- वाराणसी के तुलसी मानस मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रामायण पर डाक टिकट जारी किया
- हम जिस योजना का शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं: पीएम मोदी
- जैसे-जैसे युग आगे बढ़ रहा है दुनिया भी भारत की ओर आकर्षित हो रही है: पीएम मोदी
- हर समस्या का समाधान आखिर विकास में ही है। पहले की सरकारों को विकास से नफरत थी: पीएम मोदी
- पूरी दुनिया देख रही है कि भारत बदल रहा है। हमें पूरे भारत को बदलना है, पूरे काशी को बदलना है: प्रधानमंत्री मोदी
- पिछले कई दशकों में बनारस की धरती पर इतनी बड़ी योजना का शिलान्यास नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी
- जैसे-जैसे युग आगे बढ़ रहा है दुनिया भी भारत की ओर आकर्षित हो रही है: पीएम मोदी
- जो गरीब का सपना वो मेरा सपना- पीएम मोदी
- PM मोदी ने जल शव वाहिनी और जल एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
- पीएम मोदी ने महामना एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
- मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, मंच पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मौजूद हैं।
-

- ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
- लालपुर के ट्रेड फेसिलिटी सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, यहां कर रहे हैं मुआयना
- पीएम बड़ा लालपुर ट्रेड फेसिलिटी सेंटर के लिए रवाना
-

- वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत
- पीएम मोदी के साथ इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल भी रहेंगे मौजूद
- पीएम मोदी महामना एक्सप्रेस को भी दिखाएंगे हरी झंडी
- पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची
-

- सीएम योगी पहुँचे लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पीएम का करेंगे स्वागत
- वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन से पहले बीएचयू की छात्राओं का प्रदर्शन, हाल ही में हुए यौन शोषण की घटना को लेकर कर रही हैं प्रदर्शन
- पीएम मोदी 300 करोड़ की लागत से तैयार हुए ट्रैड फैसिलिटी सेंटर का करेंगे उद्घाटन
-

- इस ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के एक ही छत के नीचे कस्टमर को सारी सुविधाएं और वैराइटी मिलेगी
- वहीं बुनकरों के अब बिचौलियों से राहत की सांस मिलेगी
-

- पीएम मोदी अपने काशी दौरे पर हवाई अड्डे से निकल कर बड़ा लालपुर के इसी ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
-

-
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Strait of Hormuz संकट के बीच PM मोदी का बड़ा दांव: ‘E20’ से घटेगा तेल आयात, किसानों की कमाई भी बढ़ेगी! -
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Keral election 2026: 'केरल में खिलेगा कमल, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी', पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 5 बड़ी बातें -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
UPPSC PCS 2024 का रिजल्ट केवल 9 दिन में जारी, 932 अभ्यर्थियों का हुआ सलेक्शन, कितने बने DSP? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications