घोर परिवारवादी लोग साजिश में जुटे थे कि कोरोना के टीके को कैसे किया जाए बदनाम: पीएम मोदी
घोर परिवारवादी लोग साजिश में जुटे थे कि टीके को कैसे किया जाए बदनाम: पीएम मोदी
लखनऊ, 03 मार्च: छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर और चंदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए पूछा कि कोरोना महामारी के समय घोर परिवारवादी लोग कहां थे?। पीएम ने कहा कि ये लोग इस साजिश में जुटे थे कि भारत के टीके को बदनाम कैसे किया जाए।

जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये लोग इस संकट को और गंभीर बनाने के लिए काम कर रहे थे। इसलिए यूपी के लोगों ने हर चरण की वोटिंग में इनका पत्ता साफ कर दिया है। पीएम ने कहा कि घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल के लोगों को अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ दिया था। घोर परिवारवादियों ने पूरी कोशिश की थी कि उत्तर प्रदेश जात-पात में बंट जाए। लेकिन यूपी के लोगों ने घोर परिवारवादियों की चालाकी को समझ लिया। आज यूपी एकजुट, एकमत खड़ा हो गया है।
पीएम ने कहा कि अब तक के मतदान ने भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की सरकार बनाना तय कर दिया है। आज छठे चरण में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है, हमें अब ये सुनिश्चित करना है कि विजय 2017 जितनी ही प्रचंड होनी चाहिए। ये विजय इसलिए जरूरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास के जिस पथ पर चल पड़ा है, उसे हमें अब थमने नहीं देना है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब पूर्वांचल के लोगों की आवाज दिल्ली से लेकर लखनऊ तक बड़ी मजबूती के साथ गूंज रही है।
कहा किघोर परिवारवादियों ने जिस पूर्वांचल को दिमागी बुखार का कहर भुगतने के लिए छोड़ दिया था, वहां आज मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क तैयार हो रहा है। हमने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर फीस घटाकर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर करने का बड़ा फैसला किया है। तो वहीं, चंदौली में जनसभा तो संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये घोर परिवारवादी अभी भी कुछ नेताओं और माफिया से गठबंधन की पुरानी राजनीति में ही अटके पड़े हैं। हमारा गठबंधन जनता से होता है, ये गठबंधन पक्का होता है, दूर-दूर तक पहुंचने वाला होता है।
पीएम ने कहा कि कोरी घोषणाओं के बजाय हमने सरकारी योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनके वो हकदार हैं और जिनको सरकार की योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। हमारी सरकार ही है जो महाराजा सुहेलदेव के योगदान को पूरे देश में लेकर गई है। वरना पहले वो भी एक जमाना था कि घोर परिवारवादियों को महाराजा सुहेलदेव सिर्फ चुनावों में याद आते थे। कहा कि कोरी घोषणाओं के बजाय हमने सरकारी योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनके वो हकदार हैं और जिनको सरकार की योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications