PM Modi Visit: 3 दिवसीय दौरे पर पीएम, सिक्किम से UP तक कौन-कौन सी ₹15000 करोड़ की देंगे सौगात? जानें सबकुछ

PM Modi Visit Sikkim To UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 अप्रैल तक सिक्किम और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस साफ तौर पर विकास परियोजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसभाओं पर रहेगा। यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें सिक्किम के 50 साल पूरे होने का जश्न और यूपी में बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत दोनों शामिल हैं। दौरे की शुरुआत Gangtok से होगी, जहां पीएम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां वे 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स में सड़क, कनेक्टिविटी, हेल्थ, एजुकेशन, बिजली और टूरिज्म जैसे कई सेक्टर शामिल हैं। हेल्थ सेक्टर में नामची जिले के यांगांग में 100 बेड का आयुर्वेद अस्पताल और देओराली में एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल की शुरुआत होगी। आइए विस्तार से जानें...

pm-modi-visit-sikkim-uttar-pradesh
एजुकेशन और कनेक्टिविटी पर खास जोर

सिक्किम में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। यांगांग में सिक्किम यूनिवर्सिटी का स्थायी कैंपस, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी का एडमिन ब्लॉक और मेडिकल कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट शुरू होंगे।

इसके साथ ही 160 स्कूलों में IT-enabled इंफ्रास्ट्रक्चर लागू करने की योजना भी शुरू होगी। कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए तीस्ता नदी पर नए स्टील आर्क ब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे अलग-अलग जिलों के बीच यात्रा आसान होगी।

वाराणसी में महिला सम्मेलन और 6000 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट

28 अप्रैल को पीएम Varanasi पहुंचेंगे, जहां वे एक बड़े महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां करीब 6350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें सड़क चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई काम शामिल हैं। साथ ही हेल्थ सेक्टर में बड़े अस्पताल और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम शुरू होगा।

गंगा एक्सप्रेसवे और यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट

29 अप्रैल को पीएम हरदोई (Hardoi) में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे यूपी के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा, करीब 5300 करोड़ रुपये की 112 से ज्यादा परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। इनमें AMRUT 2.0 के तहत पानी और सीवरेज योजनाएं, नए अस्पताल, मार्केट कॉम्प्लेक्स और घाटों का विकास शामिल है।

कुल मिलाकर, यह तीन दिन का दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि विकास के नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है। इसमें पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर प्रदेश तक इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सुविधाओं को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है।

PM Modi ने मतुआ समुदाय के प्रमुख मंदिर में की पूजा-अर्चना, वोटिंग से पहले क्‍यों अहम है ये दर्शन?
PM Modi ने मतुआ समुदाय के प्रमुख मंदिर में की पूजा-अर्चना, वोटिंग से पहले क्‍यों अहम है ये दर्शन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+