यूपी में चाचा-भतीजा के परिवारवाद से लोगों का बहुत पहले मोहभंग हो चुका है: पीएम मोदी
यूपी भाजपा के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये जो चाचा-भतीजा परिवार है उनसे यूपी का मोहभंग पहले ही हो चुका है। उनके प्रति लोगों का मोहभंग बहुत पहले हो चुका है। इस चुनाव में हम परिवारवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। एक कार्यकर्ता के तौर पर आप सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि आपके काम से किसी को भी ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
चुनाव अभियान के दौरान आप सिर्फ पार्टी का प्रचार नहीं करते बल्कि पार्टी की संस्कृति को भी ले जाते हैं। मेरा आपसे निवेदन हैं कि भाजपा के विचारों के साथ-साथ अपनी विनम्रता के साथ मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करें। जो पन्ना प्रमुख हैं वो वोटर्स से लगातार संपर्क करते हैं।

आपका प्रयास होना चाहिए हर वोट अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। आने वाले दिनों में रामनवमी आएगी, नवरात्रि का त्योहार आएगा उस दौरान शक्ति संपर्क कैसे करें, सभी महिलाओं को सक्रिय करें, 9 दिन महिलाओं के लिए काम किया जाना चाहिए। ऐसे नए-नए तरीके ढूंढ़ने चाहिए। मुख्य मुद्दा पोलिंग बूथ जीतना है।
हमारा काम सिर्फ प्रचार करना नहीं है, हमारा काम सिर्फ लोगों को जानकारी देना नहीं है। हमारा काम मतदाता का मत पक्का करना है। वोटर हमें वोट दे यह अभी से पक्का कर लेना चाहिए। बहुत से लोग हैं जो कहते हैं कि हमारे घर का तीन वोट आप लिख लीजिए। हमें यहां तक स्थिति लानी चाहिए। तब जाकर चुनाव जीतना सरल हो जाएगा।
गर्मी बहुत है, कार्यकर्ताओं से मैं आग्रह करूंगा कि वह अपने स्वास्थ्य की चिंता करना चाहिए, पानी बहुत पीना चाहिए। हमारे उत्तर प्रदेश में तो अच्छा है कि सब गमछा रखते हैं, गर्मी में सिर पर, मुंह पर ओढ़ लेते हैं। जितना आप अपना स्वास्थ्य संभालेंगे उतना मेहनत करना अच्छा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications