पीएम मोदी ने कहा- लखीमपुर खीरी जांच में पारदर्शी तरीके से काम कर रही राज्य सरकार
लखीमपुर खीरी जांच में पारदर्शी तरीके से काम कर रही राज्य सरकार: पीएम मोदी
नई दिल्ली, 09 फरवरी। लखीमपुर खीरी कांड पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जो भी समिति बनाना चाहता है, उसे अपनी सहमति दे दी है।

एएनआई से बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। प्रीम कोर्ट जो भी समिति बनाना चाहता है उसके लिए राज्य सरकार ने अपनी सहमति दी है।
बता दें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बनबीरपुर दौरे के विरोध में किसान जमा हो गए थे। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और 9 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं।
बता दें विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के कारनामें पर भाजपा वाइटवॉश करना चाहती है। वहीं लखीमपुर कांड जिसमें किसान आंदोलन के समय चार किसान व एक पत्रकार की मौत हो गई थी। इससे संबंधितमुकदमे में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत 14 आरोपियों के खिलाफ तीन जनवरी को चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस मामले पर सुनवाई 8 फरवरी को होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते अदाललों का कामकाज प्रभावित चल रहा है इसलिए इस पर सुनवाई जिला जज अदालत में कोरोना प्रोटोकाल के कारण नहीं हो सकी। अब दस केस में सुनवाई 18 फरवरी को होगी।












Click it and Unblock the Notifications