PM Modi in Bareilly: पीएम मोदी ने किया शानदार रोड शो, प्रधानमंत्री को देख लोगों ने मोदी- मोदी के लगाए नारे
PM Modi in Bareilly: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में रोड शो किया। बरेली में पीएम मोदी का बरेली के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी फूलों से सजाए गए भगवा रंग के रथ पर खड़े होकर ये रोड शो किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवा में हाथ लहराकर बरेली के लोगों का आभार जताया।

पीएम मोदी ने भाजपा का 'कमल' चिन्ह लोगों की ओर लहराया, वहीं पीएम मोदी को देखने के लिए कई भाजपा समर्थकों ने 'अबकी बार 400 पार' की तख्तियां हवा में लहराई।
जैसे ही प्रधानमंत्री का वाहन सड़क पर उनके पास से गुजरा, मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने सेल्फी ली और काफिले पर फूलों की वर्षा की। पीएम के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली से बीजेपी उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार भी थे
सीएम योगी भी पीएम के इस रोड शो में मौजूद थे। उन्होंने कहा देश के मन में मोदी हैं।बरेली में उमड़े इस जन-ज्वार ने सिद्ध कर दिया कि फिर बनेगी BJP-NDA की सरकार। बरेली की जनता का आभार!
बता दें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को बरेली में मतदान होगा।बरेली में प्रधानमंत्री का ये रोड शो राजेंद्र नगर इलाके से शुरू हुआ और लगभग 40 मिनट में 1.2 किमी की दूरी तय करते हुए डीडी पुरम इलाके में चौराहे पर संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी के रोहिलखंड क्षेत्र के केंद्र में स्थित बरेली को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस बार, पार्टी ने आठ बार के सांसद संतोष गंगवार की जगह राज्य के पूर्व कनिष्ठ मंत्री छत्रपाल गंगवार को बरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications