UP News: PM मोदी ने करोड़ों विद्यार्थियों के साथ की परीक्षा पर चर्चा, CM योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को करोड़ों छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया। इस कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परीक्षा पर चर्चा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से देश के करोड़ों विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।

'यह कार्यक्रम छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा'
यूपी सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को 'राष्ट्र निर्माण' में उनकी भूमिका से साक्षात्कार कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। आपके प्रेरणादायी विचारों के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।
यह भी पढ़ें- UP News: रामनगरी अयोध्या के युवाओं को रोजगार से जोड़ना क्यों है CM योगी की प्राथमिकता, जानिए इसकी वजहें












Click it and Unblock the Notifications