पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 का किया आगाज, कहा-'सेमीकंडक्टर विनिर्माण में भारत बनेगा चैम्पियन'
UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2024 का आगाज किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का मंत्र है। भारत में उत्पादित चिप्स की संख्या बढ़ाएं इसलिए हमने सेमीकंडक्टर विनिर्माण को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा लगाने के लिए 50 प्रतिशत समर्थन भारत सरकार दे रही है। इसमें राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर और मदद कर रही हैं। भारत की नीतियों के कारण ही बहुत कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपए से ज्यादा का निवेश इस क्षेत्र में भारत में हो चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का मंत्र है। भारत में उत्पादित चिप्स की संख्या बढ़ाए। इसलिए हमने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए 50 फीसदी सहयोग भारत सरकार दे रही है। इसमें राज्य की सरकारें भी अपने स्तर पर और मदद कर रही है। भारत की नीतियों के कारण ही बहुत कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपए से ज्यादा का निवेश भारत में हो चुका है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर पहुंचकर सेमीकॉन इंडिया एक्सपो 2024 का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएमओ के बयान के मुताबिक पीएम का विजन भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस एक्सपो में 250 से ज्यादा एक्जीबिटर्स और 150 से ज्यादा स्पीकर शामिल हुए हैं।
अगले 3 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीति पेश की जाएगी। इसका उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर के लिए वैश्विक केंद्र बनाना है। इसमें सेमीकंडक्टर फील्ड के दुनियाभर के दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व के भागीदारी होगी। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर उद्योग को वैश्विक नेताओं, कंपनियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है।












Click it and Unblock the Notifications