उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी ने Kashi Tamil Sangamam का किया शुभारंभ, गूंजा वणक्‍कम और हर हर महादेव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित Kashi Tamil Sangamam का आज शुभारंभ किया। एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में 25 सौ से अधिक मेहमान आएंगे।

Kashi Tamil Sangamam: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज (19 नवंबर) को Kashi Tamil Sangamam का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) साउथ इंडियन परिधान में नजर आए। काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करने के बाद एक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमें वाराणसी और तमिलनाडु के सभ्यता संस्कृति और ऐतिहासिक विरासतों के बारे में बताया गया। इसके अलावा काशी संगमम के पूरे कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया। बता दें, पीएम मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू के हेलीपैड पर उतरने के बाद कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद तमिल लोगों ने वणक्‍कम तो काशी के लोगों ने हर हर महादेव के नारे भी लगाए।

Recommended Video

      Kashi Tamil Sangamam: PM Modi ने Kashi और Tamilnadu के बारे में क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी *News
      Kashi Tamil Sangamam Varanasi

      सीएम योगी ने कहा वणक्‍कम, बजने लगी तालियां
      Kashi Tamil Sangamam में मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब संबोधित करना शुरू किए तो सबसे पहले उन्होंने वणक्‍कम कहा तो तमिल और काशी के लोगों ने जमकर ताली बजाई। उसके बाद उन्‍होंने नमस्‍ते और महादेव का उद्घोस भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु के तेन काशी का जिक्र भी किया। उन्‍होंने कहा कि काशी के धार्मिक महत्व के कारण देश के सभी राज्यों के लोग यहां आते रहे हैं। काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से देखने को मिलते हैं।

      एयरपोर्ट पर नेताओं और अधिकारियों की अगवानी
      इससे पहले प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 1:25 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे के एप्रन पर मछली शहर सांसद बीपी सरोज बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मेयर मृदुला जायसवाल, चेयरमैन पूनम मौर्या, विधायक डॉ अवधेश सिंह, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा सहित अन्य नेताओं और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+