Sharbat Jihad Row : क्या है 'शरबत जिहाद'? क्यों मचा है बाबा रामदेव के वीडियो पर बवाल?
Sharbat Jihad Row : योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह एक बार फिर से उनका एक वीडियो है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिस पर बवाल मच गया है। दरअसल 'पतंजलि प्रोडक्ट्स' अकाउंट के तहत फेसबुक पर शेयर किए गए एक वीडियो में बाबा रामदेव ने "शरबत जिहाद" पर चर्चा करके एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
दरअसल अपने वीडियो में बाबा रामदेव कह रहे हैं कि 'बाजार में एक मशहूर शरबत बेचने वाली कंपनी अपने मुनाफे से मस्जिदें और मदरसे बना रही है इसलिए वो लोगों से पतंजलि का गुलाब शरबत खरीदने की अपील कर रहे हैं।'

उनका कहना है कि 'पतंजलि प्रोडक्ट्स' से होने वाली कमाई गुरुकुल, आचार्यकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड को जाती है।
'टॉयलेट क्लीनर के जहर से अपने परिवार और मासूम बच्चों को बचाएं'
'पतंजलि प्रोडक्ट्स' के फेसबुक अकाउंट पर बाबा रामदेव का वीडियो शेयर करके एक तीखा कैप्शन लिखा गया है कि- 'शरबत जिहाद और कोल्ड ड्रिंक के नाम पर बिक रहे टॉयलेट क्लीनर के जहर से अपने परिवार और मासूम बच्चों को बचाएं।'
'केवल पतंजलि शरबत और जूस ही घर लाएं। गूगल सर्च पर जाकर 'पतंजलि स्टोर / चिकित्सालय नियर मी' सर्च करेंअथवा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।'
'रूह अफजा' पर निशाना साधा (Sharbat Jihad)
दरअसल बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए 'रूह अफजा' पर निशाना साधा है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग बाबा रामदेव की आलोचना करने लग गए और देखते ही देखते योग गुरु सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लग गए।
'बाबा का ये रूप बेहद ही गलत है'
एक यूजर ने लिखा कि 'बाबा का ये रूप बेहद ही गलत है।' तो वहीं एक ने कहा कि 'अब शरबत को भी जिहाद से जोड़ दो'। फिलहाल बाबा के बयान को लेकर लगातार आलोचना जारी है, हालांकि अभी तक इस बारे में बाबा रामदेव या उनके ग्रुप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं बाबा रामदेव, एक नजर में समझिए (Sharbat Jihad)
- बाबा रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के अली सैयदपुर गांव में हुआ था।उनका मूल नाम रामकृष्ण यादव है।
- बाबा रामदेव ने खानपुर गांव के एक गुरुकुल में आचार्य प्रद्युम्न व योगाचार्य बल्देव जी से वेद, संस्कृत और योग की शिक्षा प्राप्त की।
- उन्होंने योग को केवल साधना न मानकर, एक जन-आंदोलन का रूप दिया।
बाबा रामदेव ने योग को टेलीविजन पर सिखाना शुरू किया
- 2000 के दशक की शुरुआत में बाबा रामदेव ने योग को टेलीविजन पर सिखाना शुरू किया। आस्था टीवी पर उनका सुबह का योग सत्र अत्यंत लोकप्रिय हुआ और देखते ही देखते वह देशभर में प्रसिद्ध हो गए।
- 2006 में बाबा रामदेव ने अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना की, जो कि घरेलू उत्पाद, आयुर्वेदिक दवाएं, खाद्य सामग्री और सौंदर्य प्रसाधन बनाती है।
- 2011 में वह अन्ना हज़ारे के आंदोलन से भी जुड़े थे।
सम्मान और उपलब्धियां (Sharbat Jihad)
- देश-विदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
- उन्हें 'योग ऋषि' और 'भारत के योग आइकन' जैसे उपाधियों से नवाज़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications