Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में इस खास अंदाज में नजर आए PM Modi
PM Modi News Ram Mandir Ayodhya Uttar Pradesh: राम नगरी अयोध्या में आज उत्सव मनाया जा रहा है। वजह है सैकड़ों वर्षों बाद सनातनियों की आस्था के केंद्र प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा। पीएम मोदी मंदिर परिसर में मौजूद हैं और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी पूजा विधियों को कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी की खास तस्वीरों पर-
प्रधानमंत्री मोदी ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के मुख्य यजमान हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त है, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल हैं।

पीएम मोदी यहां प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर दर्पण दिखाएंगे। पीएम मोदी 'श्रमजीवियों' के साथ भी बातचीत करेंगे। आज के पावन दिन राम मंदिर को फूलों और विशेष रोशनी से सजाया गया है और पूरा शहर धार्मिक उत्साह से सराबोर है.












Click it and Unblock the Notifications