31 दिसंबर को पीएम ने यूं ही नहीं की कई योजनाओं की घोषणा
हवा हवाई नहीं पीएम मोदी की 31 दिसंबर की योजना, लंबे समय से चल रहा था विचार जिसके बाद किया गया है ऐलान, आज करेंगे मंत्रियों से मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उन तमाम वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और इस बात पर चर्चा करेंगे कि नोटबंदी के फैसले से क्या बदलाव आया है। नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का लोगों पर क्या असर पड़ा और इसका परिणाम निकला। इस बैठक का अहम मुद्दा यह भी होगा कि 31 दिसंबर को पीएम मोदी द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।

पिछले साल बनाया था पैनल
एक तरफ जहां प्रधानमंत्री तमाम मंत्रियों से मुलाकात करेंगे इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या भविष्य में क्या कदम उठाने हैं तो दूसरी तरफ वह अगले पांच दिनों तक तमाम सचिवों से मुलाकात करेंगे। पिछले वर्ष पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के सचिवालय के 10 पैनल बनाए थे जोकि सरकार को इस बारे में सुझाव देगी क्या उर्जा, प्रशासन, कृषि और यातायात के क्षेत्र में क्या बदलाव किए जाने चाहिए जिससे इस क्षेत्र का विकास हो। इस पैनल के गठन के बाद पीएम इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे इन सुझावों को क्रियान्वित किया जाए।
इसे भी पढ़े- पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भी उनकी बात नहीं मान रहा RBI, पुराने नोट नहीं कर रहा जमा
कोई बहाना नहीं चलेगा
सोशल सेक्टर से जुड़े सचिव का कहना है कि योजनाओं को काफी अच्छी तरह से सुनियोजित किया गया है, इसमें इस बात का खयाल रखा गया है कि संसाधनों की कमी ना हो, इसमें जो भी मंत्रालय जुड़े हैं उनसे सुझाव लिए गए हैं जिसके बाद ही प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फैसले के बाद इसका ऐलान किया है, ऐसे में इन योजनाओं के विफल होने के पीछे किसी भी तरह का बहाना नहीं दिया जा सकता है। वहीं एक सूत्र का कहना है कि सचिवों के साथ मुलाकात में उन कामों का भी आंकलन किया जाएगा जोकि पुछले सालों में उन्हें करने को दिया गया था। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने 31 दिसंबर को लोगों को नए घर, देने, किसानों के कर्ज देने में गारंटी को खत्म करने सहित तमाम घोषणाएं की थी।












Click it and Unblock the Notifications