आखिर क्यों पीएम मोदी ने पहली बार दारोगा से की मुलाकात, दी बधाई
पीएम मोदी ने सब इंस्पेक्टर को योग पर कविता लिखने को लेकर दी बधाई, पहली बार किसी एसआई से की है मुलाकात
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में योग पर कविता लिखने वाले सब इंस्पेक्टर को सम्मानित किया है। पीएम मोदी ने सब इंस्पेक्टर को योग पर कविता के लिए बधाई देते हुए उनका सम्मान किया है। लखनऊ के दारोगा कुलदीप सिंह से पीएम मोदी ने मुलाकात करके उन्हें बधाई दी और उनकी लिखी कविता की तारीफ की।

कुलदीप सिंह ने योग के फायदों को गिनाते हुए एक कविता लिखी थी, इस कविता की शुरुआत वह पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए करते हैं। वह पीएम मोदी को योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर स्थापित कराने के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी के प्रयसों के बाद 21 जून को योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
कुलदीप सिंह पहले सब इंस्पेक्टर हैं जिनसे पीएम मोदी ने लखनऊ में मुलाकात की है और उन्हें इस तरह से बधाई दी है। आज पीएम मोदी ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 60000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें कई स्कूलों के बच्चे, बड़े बुजुर्गो ने हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें- #InternationalYogaDay: दिल्ली से लंदन तक...लोगों ने किया योग, देखें तस्वीरें....
पीएम मोदी ने लखनऊ में योग दिवस के मौके पर 80 मिनट तक हिस्सा लिया, वह कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6.30 बजे पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, समेत तमाम आला अधिकारियों, नेताओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि युनाइटेड नेशंस की जनरल एसेंबली ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर घोषित किया था, इसके लिए पीएम मोदी ने यूएन में प्रस्ताव रखा था।












Click it and Unblock the Notifications