PM Kisan Yojna: मिलने वाली है किसान सम्मान निधि, न किया हो तो जल्द कर लें यह काम
PM Kisan Samman Nidhi Latest News Hindi Uttar Pradesh: केंद्र सरकार की पीएम सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 19 वीं किस्त जल्द मिलने वाली है। लेकिन इससे पहले कुछ जरूरी काम हैं जिसे पूरा करना बेहद अनिवार्य है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से खास बातचीत की।
UP Politics: दिल्ली चुनाव परिणाम का यूपी कनेक्शन! राजनीतिक विशेषज्ञ ने जानिए क्या कहा?
कृषि अधिकारी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मिल सकता है। हालांकि शासन से इस तारीख को लेकर कोई निर्देश नहीं आया है। बस ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।

खाते में जाती है रकम
उन्होंने कहा कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है वे इसे जल्द करा लें। नहीं तो इसके अभाव में 19वीं किस्त नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि किस्त सीधे किसानों के खाते में भेजी जाती है। योजना के तहत, हर वर्ष 6000 रुपये की तीन समान किस्तों में रकम को किसान के खाते में दिया जाता है।
तत्काल करा लें यह काम
उन्होंने बताया कि इसके लिए ई केवाईसी करना जरूरी है। यह ओटीपी, बायोमैट्रिक और ग्राहक सेवा केंद्र से हो रहा है। पंजीकरण
योग्य लाभार्थियों के पास आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाण पत्र होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications