UP Politics: दिल्ली चुनाव परिणाम का यूपी कनेक्शन! राजनीतिक विशेषज्ञ ने जानिए क्या कहा?

Uttar Pradesh Latest News In Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी काबिज हुई है। मुफ्त सुविधाएं देने के बाद भी जनता ने आप पार्टी को नकार दिया। इसके साथ ही मिल्कीपुर विधानसभा का परिणाम भी बीजेपी के पक्ष में रहा। अन्य पार्टियों के लिए कितना आसान होगा 2027 विधानसभा का चुनाव? क्या बीजेपी फिर सत्ता में आएगी या नहीं ? ऐसे कई प्रश्नों पर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने राजनीतिक विश्लेषक डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह से खास बातचीत की। आप दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

इन योजनाओं से हुआ नुकसान
प्रोफेसर सिंह कहते हैं कि आम आदमी पार्टी को लोगों ने मुफ्त योजनाओं की वजह से वोट दिया था। लेकिन इन मुफ्त योजनाओं से सरकार को घाटा हुआ। जिससे जिसका असर यहां के विकास कार्यों पर आया। मुफ्त में पानी की घोषणा तो आप सरकार ने कर दी थी लेकिन लोगों को समय से नहीं उपलब्ध हो पाता था। सड़के, नाली सहित कई आधारभूत चीजों में भी सरकार अच्छी सुविधा नहीं दे पाई।

UP CHUNAV

Smart Meter In UP: बिल का अब नहीं रहेगा टेंशन, इस तारीख को करना होगा जमा, जान लें ये जरूरी बातें
छवि हुई खराब
डॉक्टर महेंद्र सिंह कहते हैं कि जनता ने पहली बार जब अरविंद केजरीवाल को जीत दिलाई तो
जनता को लगा अन्य पार्टियों की तुलना में अरविंद केजरीवाल की छवि अच्छी है। वह विकास कार्यों को गंभीरता से लेंगे और दिल्ली की एक नई तस्वीर प्रस्तुत करेंगे। लेकिन जनता ने जब देखा कि वह खुद और उनके कई मंत्री जेल में हैं तो उन्हें लगा कि ये यह भी अन्य नेताओं की तरह ही है। अरविंद केजरीवाल के ऊपर से जनता का विश्वास खत्म हो गया।

बीजेपी को इस वजह से मिली जीत
डॉक्टर सिंह ने बताया कि दिल्ली की जनता ने केंद्र की योजनाओं और नीतियों में अपनी रुचि दिखाई। उन्हें लगा कि जो पार्टी केंद्र में है वो यहां भी रहे तो विकास तेजी से होगा।

पीएम मोदी और सीएम योगी का प्रभाव
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का साफ असर इस चुनाव के देखने को मिला। इसके साथ ही सीएम योगी के हिंदुत्व के एजेंडे को भी लोगों ने स्वीकारा।

UP News: जानिए जापान के सैकड़ों CEO क्यों करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा, रोजगार का क्या है कनेक्शन?
2027 चुनाव पर कुछ ऐसा रहेगा असर
डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि निःसंदेह इन परिणामों का असर उत्तर प्रदेश में 2027 में देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी बहुत समय है। एक तरफ बीजेपी को सकारात्मक ऊर्जा मिली है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी सहित अन्य पार्टियां और मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे का नारा ज्यादा असरदार दिखा। हालांकि की समाजवादी पार्टी, कांग्रेस एक बार फिर साथ आकर अपना वर्चस्व वापिस पाने के लिए कोई प्रयास नहीं छोड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+