अलीगढ़ में बड़ा हादसा, कोहरे के कारण हादसे का शिकार हुआ विमान

अलीगढ़, 22 जनवरी: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक विमान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार दोनों पायलटों के घायल होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि घने कोहरा के कारण यह हादसा हुआ। घायल पायलटों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में हुआ।

plane crash
file photo
plane crash

रनवे के बजाय खेत में उतार दिया प्लेन

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कोहरे की वजह से हुआ, बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी, जिसके चलते शायद पायलट ने रनवे के बजाय विमान की खेत में ही लैंडिंग कर दी। खबर के अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान ट्रेनिंग प्‍लेन था।

ट्रेनिंग ग्‍लाइडर प्‍लेन क्रैश

रिपोर्ट के मुताबिक पिलखना गांव में ट्रेनिंग ग्‍लाइडर प्‍लेन क्रैश हुआ है। ट्रेनिंग ग्‍लाइडर VT-AMU को हवाई पट्टी पर उतरना था, लेकिन विमान खेत में लैंड हो गया। ट्रेनिंग ग्‍लाइडर प्‍लेन धनीपुर एयरपोर्ट का था, जिससे दो पायलट उड़ा रहे थे। विमान दुर्घटना में घायल पायलटों का नाम सुरेन और ट्रेनी पायल अरुण कुमार बताया जा रहा है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

सर्दी का सितम जारी

आपका बता दें कि देश के उत्तरी और पूर्वी इलाके में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड की वजह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में कोहरे के चलते सड़कों पर भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+