'मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची, लेकिन...', पिंकी ने सुसाइड से पहले डायरी में लिखा दहला देने वाला सच
यूपी के गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 में रहने वाली जिम रिसेप्शनिस्ट पिंकी गुप्ता (23) की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पिंकी के लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत की वजह अपने लिव इन पार्टनर को बताया है। पिंकी ने लिव-इन पार्टनर साकिब के नाम आखिरी लेटर लिख छोड़ा है।
31 अगस्त को पिंकी गुप्ता का शव एक अपार्टमेंट में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। जहां वह अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहती थी। पिंकी पिछले चार साल से ट्रेनर साकिब खान के साथ रिश्ते में थी। गुप्ता कथित तौर पर साकिब पर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जबकि शाकिब शादी से इनकार कर रहा था।

जिसके बाद पिंकी गुप्ता को पता चला कि साकिब ने उससे अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में झूठ बोला था। वह पहले से ही शादीशुदा था। कथित तौर पर, इससे उनके रिश्ते में तनाव पैदा हो गया जिसके बाद पिंकी ने सुसाइड कर ली।पुलिस को पिंकी के कमरे से एक लेटर मिला है।
पिंकी ने इस लेटर में लिखा कि, "मुझे खुद पर शर्म आती है। तुम्हारे लिए तुम से और खुद से लड़ रही थी लेकिन तुमने मेरे प्यार की कद्र नहीं की। लोगों ने मुझे बहुत समझाया, लेकिन मुझे तुम्हारे आगे कुछ दिखाई न दिया। मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची। तुम्हारी हर चीज स्वीकार करने की सोची। ये सोचती रही कि कैसे भी ये बंदा मेरा हो जाए, लेकिन तुम फिर भी नहीं समझे। मुझसे अब ये सब बर्दाश्त नहीं होता... Good Bye साकिब।"
पिंकी ने कथित तौर पर इसे अपनी डायरी में लिखा है। जहां उसने अपने रिश्ते के पिछले चार वर्षों की सभी घटनाओं का जिक्र किया है। पुलिस ने उसके कमरे से वह डायरी बरामद कर जब्त कर ली। जिसमें उसने अपने जीवन के पिछले चार वर्षों की हर घटना के बारे में लिखा था।
पिंकी गुप्ता की मौत के बाद एक औऱ जानकारी सामने आई है। पिंकी की भाभी सोनी का कहना है कि शाकिब ने बनी बनकर पिंकी से दोस्ती की थी। उसकी इंस्टाग्राम आईडी भी इसी नाम से है। वह खुद को कुंवारा बताता था। घटना की रात उन्हें उसके शादीशुदा होने की जानकारी हुई।
बदायूं जनपद के रहने वाले राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी गुप्ता वैशाली में जिम रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी। चार साल पहले जिम में उसकी जान-पहचान गाजीपुर के साकिब से हुई थी। दो महीने पहले पिंकी वैशाली सेक्टर-3 में किराए पर रहने लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications