अपना दल एस नेता और पत्नी के मर्डर की दिल दहलानेवाली तस्वीरें
अपना दल एस के स्थानीय कद्दावर नेता पति-पत्नी की खून से लथपथ लाश उनके बिस्तर पर मिली है। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। सोरांव इलाके में राजनैतिक दंपति की सिर कूचकर नृशंस हत्या कर दी गई है। अपना दल एस के स्थानीय कद्दावर नेता पति-पत्नी की खून से लथपथ लाश उनके बिस्तर पर मिली है। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। बिगड़ते हालात को कई थानों की फोर्स ने काबू में किया हुआ है।

हत्या के बाद इलाके में तनाव
मामला सोरांव थाना क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी है। वारदात पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर स्थित घर मे हुई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार दुकान पर सामान खरीदने का विवाद सामने आया है जिसमें रंजिशन हत्या की बात कही जा रही है। फिलहाल मौके पर अपना दल के बड़े पदाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस अधिकारी लगातार बातचीत कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रहे हैं।

बीडीसी है पति, पत्नी नेत्री
सोरांव के कुरगांव निवासी जितेंद्र पटेल (40) मौजूदा समय में बीडीसी सदस्य थी जबकि उनकी पत्नी संतोषी अपना दल एस की मण्डल अध्यक्ष थी। दोनों का पार्टी में स्थानीय नेतृत्व का कद काफी बड़ा था। वे सोरांव की बड़गांव पुलिस चौकी महज दो सौ मीटर दूर पडिला रोड कलन्दरपुर में स्थित घर में अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। रात में भोजन के बाद घर के पीछे नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे।

धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हुई हत्या
पुलिस के अनुसार रात में धारदार हथियार व ईंट-पत्थर से सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर निर्दयता से हत्या कर दी गई। सुबह घटना के बाद अपना दल (एस) के नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता का आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस बल तैनात है।

नेताओं ने कहा, होगा प्रदर्शन
घटना की सूचना पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष बाबूलाल पटेल महासचिव प्रीतम पटेल, राष्ट्रीय सचिव जवाहर लाल पटेल व पूर्व जिला अध्यक्ष रामलखन पटेल मौके पर पहुंच चुके थे। इनका कहना है कि अगर पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा नहीं किया तो प्रदर्शन किया जायेगा। मृतक आश्रित बच्चों के लिये भी मुआवजे की मांग की गई है। कुछ दिन पहले प्रतापगढ में एक अद नेता के बेटे की भी हत्या हुई थी, वहां जमकर हंगामा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications