बरेली: 9 साल की बच्ची को दुष्कर्म कर मार डाला, गांववालों को गन्ने के खेत में मिला शव

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीणों को शव का पता 3 दिन बाद तब लगा, जब वे बच्ची की खोज में करते हुए खेत तक पहुंचे थे। बच्ची महज 9 साल की थी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

9-Year-Old girl Raped, Killed In bareilly, girl, crime, rape and murder, uttar pradesh police, uttar pradesh, बरेली

पुलिस अधीक्षक (देहात) सतीश कुमार के अनुसार, मृतक बच्ची के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। मृतका के भाई ने गांव के ही किसी शख्स के होने का संदेह जताया है। मासूम से दुष्कर्म और फिर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

9-Year-Old girl Raped, Killed In bareilly, girl, crime, rape and murder, uttar pradesh police, uttar pradesh, बरेली

बताया जा रहा है कि विशारतगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति बाहर नौकरी करता है। बीते मंगलवार शाम को उसकी 9 साल की बच्ची घर से लापता हो गई थी। काफी खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद बच्चे की मां ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। 3 दिन तक परिजन लगातार अपनी मासूम बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नही लग पाया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+