यूपी: आपत्तिजनक हालत में लड़की की बनाई क्लिप, वायरल करने की धमकी देकर किया गैंगरेप

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका नाहते समय अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीनों ने गैंगरेप किया। अब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

physical attack a girl in agra after blackmailing

मामला आगरा के सदर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने उसका नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की बात कह के धमकाने लगा। आरोपी युवक ने उसे धमका कर अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि अगर तूने मुझसे बात नहीं की तो मैं तेरी वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर तुझे बदनाम कर दूंगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को रात में फोन किया और कहने लगा तुम मुझसे मिल तो मैं तेरी वीडियो तेरे सामने डिलीट कर दूंगा। पीड़िता उसकी बात पर भरोसा कर उसके पास चली गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मौजूद था। वहां युवक ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पीड़िता से बारी-बारी दुष्कर्म किया और जब पीड़िता ने उनके चंगुल से बचने के लिए चीखी और चिल्लाई तो वह सब वहां से भाग गए। आज जब पीड़िता को फिर से आरोपी ने फोन किया और और दोबारा वही सब करने के लिए कहा तो पीड़िता ने उसे मना किया।

इसपर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की और उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। पीड़िता ने उसके टॉर्चर से तंग आकर पंखे से लटककर फांसी लगने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने पीड़िता को बचा लिया। पूरी घटनाक की जानकारी के बाद लड़की की मां थाना सदर में अपनी लड़की को न्याय दिलाने की गुहार लगाने आई। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ सदर उदयराज सिंह के आदेश के बाद अभियोग पंजीकृत कर। पुलिस ने आरोपी की तलकक्ष शुरू कर दी और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+