कई घंटे तक लोगों में रही तेंदुए की दहशत, खोजने पर निकली कुछ और?

संभल। यूपी में संभल जिले के गांव बहाउद्दीनपुर में कई घंटे तक तेंदुए का डर फैला रहा। तेंदुए की दहशत से लोग घरों में कैद हो गए। वन विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर गांव के जंगलों में छानबीन की। इस बीच मेंथा की टंकी से बिल्ली कूदकर भागी। इसके बाद तेंदुए के डर से जो लोग घरों में कैद थे वह बाहर निकल आए।

People in fear of leopard but a cat found in Sambhal

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे गांव बहाउद्दीनपुर में तेंदुए का शोर मच गया। तेंदुए की दहशत से लोग घरों में कैद हो गए। ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर कोई तेंदुआ नजर न आया तो गांव वालों से पूछा। उन्हें बताया गया कि मेंथा की फैक्ट्री में तेंदुआ छुपा हुआ है। लोग डर की वजह से सहमे हुए थे। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

People in fear of leopard but a cat found in Sambhal

वन विभाग की टीम दोपहर 12 बजे पहुंच गई। टीम ने एक घंटे तक गांव के जंगलों में छानबीन की। कुछ देर बाद मैंथा फैक्ट्री से बिल्ली निकलकर भागी। बिल्ली को जब लोगों ने अपनी आंखो से देख लिया तो उनकी जान में जान आई। वहीं वन विभाग की टीम लौट आई।

People in fear of leopard but a cat found in Sambhal

वन दरोगा ख्यालीराम लखचौरा ने बताया कि गांव वालों को तेंदुआ या किसी अन्य जंगली जानवर के होने का अंदेशा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी थी। डायल 100 की ओर से वन विभाग के रेंजर अमरकांत को फोन पर सूचना मिली। उसके बाद संभल से वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेंथा की बंद पड़ी टंकी में बिल्ली छुप गई थी और किसी ने तेंदुआ होने की बात कह दी। इसके चलते लोग डर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+