यूपी: अयोध्या से 14 कोसी परिक्रमा पूरी कर लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में हुई मौत

फैजाबाद। यूपी के अयोध्या से 14 कोसी परिक्रमा कर लौट रहे सड़क दुर्घटना में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैजिक गाड़ी पर ओवरलोड बैठे श्रद्धालुओं के कारण मैजिक पलट गई। जिसमें 3 श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को रुदौली सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 2 श्रद्धालुओं को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर किया गया।

यूपी: अयोध्या से 14 कोसी परिक्रमा पूरी कर लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में हुई मौत

कार्तिक अक्षय नवमी तिथि पर राम नगरी अयोध्या के चतुर्दिक होने वाली 14 कोसी परिक्रम में शामिल होने के लिए जहां देश के कोने-कोने से 20 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आए। 14 कोसी परिक्रमा मेला ना सिर्फ आस्था और आध्यात्म के लिए बल्कि दर्दनाक हादसों के लिए भी जाना जाएगा। जहां परिक्रमा मेले की शुरुआत में ही एक भीषण बस हादसे से लोग सहम गए थे। वहीं 14 कोसी परिक्रमा मेले में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटने से 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यूपी: अयोध्या से 14 कोसी परिक्रमा पूरी कर लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में हुई मौत

हादसा उस समय हुआ जब 14 कोसी परिक्रमा समाप्त करने के बाद बाराबंकी जिले के भिटरिया के रहने वाले लगभग दर्जनभर लोग वाहन न मिलने पर टाटा मैजिक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। आधी रात अचानक फैजाबाद-अयोध्या जनपद के रुदौली थाना क्षेत्र में लखनऊ फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मैजिक सवार 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 9 लोगों को फैजाबाद जिला अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+