VIDEO: कोचिंग आती- जाती लड़कियों को छुपकर देखता था मनचला, मिली ये सजा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मनचलों के हौसले बुलंद हैं, जिससे लड़कियों को छेड़े जानें का सिलसिला थमनें का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां कई दिनों ने लड़कियों को छेड़ रह मनचले की जमकर हुई धुनाई की गई। ये मनचला कई दिनों से एक लड़की को परेशान कर रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने मनचले को रंगे हाथ पकड़ उसकी जमकर धुनाई की। धुनाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

people beaten the boy who molest the girls

मामला थाना सिविल लाइंस स्थित अशोक नगर का है, जहां एक मनचले को लडक़ी से छेड़छाड़ करते वक़्त दबोच लिया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई की। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक नगर निवासी एक छात्रा को कोचिंग से आते वक्त मनचला परेशान करता था। कई दिनों से लगातार छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था, जिसकी जानकारी परिजनों को मिली। इसके बाद देर शाम परिजनों ने इस मनचले को रंगेहाथों पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस को मामले की सूचना 100 नम्बर पर दी। लेकिन जब तक पुलिस घटना स्थल तक पहुँची तब तक भीड़ जमकर मनचले की धुनाई कर चुकी थी। जिस कारण मनचले के मूंह से खून भी निकलने लगा। कुछ देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनचले को थाना सिविल लाइंस ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+