अस्पताल नहीं पहुंचे डॉक्टर, इलाज के अभाव में मरीज की मौत
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सरकारी स्वास्थय केन्द्र पर इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने लोगों को शांत कराया और पूरे मामले की जानकारी सीएमओ और जिलाधिकारी को दी।

जानकारी के अनुसार, सीएचसी कूरेभार पर मंगलवार की शाम को पड़ोसी जनपद फैजाबाद के थाना हैदरगंज रामपुर प्रताप गांव निवासी रामफेर (55) अपने घर पर दैनिक कार्य कर रहा था कि अचानक तबियत खराब हो गयी। जिसके कारण रामफेर के परिजनों ने इलाज के लिए तत्काल सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया। लेकिन कूरेभार सीएचसी पर एक भी डॉक्टर मौजूद न होने से ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट नेबूलाल ने मरीज का प्राथमिक इलाज करना शुरू कर दिया। इलाज के दौरान मरीज रामफेर की हालत खराब होने लगी। मरीज की हालत देख ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट, डॉक्टर के आने का इन्तजार करने लगा। लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी डॉक्टर नहीं सीएचसी नहीं पहुंचे। इलाज के अभाव में रामफेर ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद आनन फानन में फार्मासिस्ट नेबूलाल ने सरकारी पर्चे पर मृतक रामफेर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। साथ ही सरकारी पर्चे के पीछे यह लिखते हुए पुष्टि भी कर दिया कि डाक्टर के न रहने पर मरीज का इलाज नहीं हो सका, जिसके कारण मरीज की मृत्यु हो गयी है। कूरेभार अस्पताल पर आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात लापरवाह डाक्टर के खिलाफ लोगों ने कार्यवाही की मांग करने लगे और मृतक रामफेर के परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे मीरापुरमनिकपुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने आक्रोशित पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दिया। कूरेभार सीएचसी अधीक्षक डॉ जय गोविन्द का कहना है कि मरीज की हालत पहले से गम्भीर बनी हुयी थी। रात्रि आपातकालीन डियूटी पर डॉ योगेन्द्र यादव व फार्माशिस्ट नेबूलाल थे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications