'पठान' विवाद: दीपिका पादुकोण की जगह CM योगी की फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर करने वाले पर FIR

सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाने पर लखनऊ के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। अब साइबर पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी।

Pathaan row Man sharing morphed picture of Cm yogi in place of Deepika Padukone

शाहरुख खान की मूवी 'पठान' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका पादुकोण की जगह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मॉर्फ्ड फोटो का इस्तेमाल किया गया है। अब इस मामले में लखनऊ पुलिस ने एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाने पर लखनऊ के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। अब साइबर पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी। आईटी एक्‍ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी मुख्‍यालय ने साइबर टीम को जांच का आदेश दिया है। ये शिकायत लखनऊ में साइबर थाने के हेड कांस्टेबल की तरफ से दर्ज कराई गई है।

लखनऊ साइबर थाने की पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 295 A और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में ट्विटर हैंडल @AzaarSRK_ को आरोपी बनाया गया है। पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण की तरह कपड़े पहले हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो बीते रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

बता दूं कि,शाहरुख की फिल्म पठान का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होने के बाद से विवादों में है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस गाने में भगवा रंग के कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। इसी को लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। हिंदू संगठनों के साथ ही मुस्लिम संगठनों ने भी अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए 'पठान' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

देश के कई राज्‍यों में फिल्‍म के खिलाफ चेतावनियों का दौर चल रहा है और फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+