भाजपा के कद्दावर नेता का फर्जी FB पेज बनाने वाला पार्टी कार्यकर्ता निकला
साइबर क्राइम सेल को फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पेज बनाने वाला पल्लवपुरम निवासी अभिषेक जैन है।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि भाजपा का नेता ही निकला। साइबर क्राइम सेल को फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पेज बनाने वाला पल्लवपुरम निवासी अभिषेक जैन है। अभिषेक पूर्व में भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी रह चुका है। वह इससे पहले भाजपा संवाद प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहा है।
Read Also: मेरठ: शिक्षा के मंदिर में छात्र ने तमंचे से मचाया आतंक, वीडियो हुआ वायरल
साइबर क्राइम सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस फर्जी पेज का डाटा फेसबुक मुख्यालय से मांगा गया था। मुख्यालय से जो रिपोर्ट आई है, उसमें जिस नंबर से इंटरनेट चलाया जा रहा था, वह मोबाइल नंबर दिया गया।
मोबाइल कंपनी के मुताबिक, उक्त नंबर अभिषेक जैन निवासी पल्लवपुरम का है। हलांकि अभिषेक जैन द्वारा यह कहा जा रहा है कि करुणेशनंदन गर्ग के कहने पर ही यह पेज बनाया गया था। भाजपा कार्यकर्ता का नाम आने के बाद अध्यक्ष करुणेश नन्दन भी सकते में है।
Read Also: मेरठ: भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक संगीत सोम के खिलाफ खोला मोर्चा