तो क्या लेट नाइट पार्टी की वजह से हटाए गए नोएडा के चेयरमैन?

नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन प्रवीर कुमार को महज 30 दिन में हटाए जाने के बाद अब उनकी रवानगी की वजह को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

akhilesh yadav

सूत्रों की मानें तो नोएडा के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पिछले मंगलवार को एक लेट नाइट पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी की जानकारी जैसे ही अखिलेश यादव के कानों तक पहुंची, उन्होंने प्रवीर को हटाने का आदेश जारी कर दिया।

वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मना प्रवीर के पोते का जन्मदिन

गौरतलब है कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस सरकार के खास मेहमानों के लिए रिजर्व है। इसी गेस्ट हाउस में प्रवीर कुमार ने पिछले मंगलवार को अपने पोते की जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था।

सूत्रों का कहना है कि नोएडा में हुई इस लेट नाइट पार्टी की जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कानों तक जैसे ही पहुंची, वो बेहद नाराज हुए और प्रवीर को हटाने का फैसला किया।

पार्टी की खबर ने नाराज हुए अखिलेश

अखिलेश ने प्रवीर कुमार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से हटाने का फरमान जारी करते हुए उन्हें यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन जैसे कम महत्व वाले पद पर भेज दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रवीर ने बिना परमिशन लिए यह पार्टी आयोजित की थी। मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया।

प्रवीर कुमार की जगह संजय अग्रवाल नए चेयरमैन

आपको बता दें कि प्रवीर कुमार के स्थान पर 1984 बैच के आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल को तीनों प्राधिकरणों का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा उन्हें यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह पद भी पहले प्रवीर कुमार के ही पास था।

1982 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार को बीते 19 जुलाई को ही तत्कालीन चेयरमैन रमा रमण के स्थान पर नियुक्त किया गया था। रमा रमण पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद उनकी जगह प्रवीर कुमार आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+