यूपी: मां-बाप ने 8 लाख में कर दिया नाबालिग बेटी का सौदा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के दादरी में पैसे लेकर एक नाबालिग लड़की की शादी कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग के माता-पिता ने एक विकलांग युवक के साथ उसका सौदा किया था। इसके लिए कुछ रुपये भी लिए गए, लेकिन लड़की की ताई और दादा ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर दी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मामला दादरी इलाके के सहनी गांव का है। यहां राजवीरी अपने पति सुरेंद्र, बेटा जिले सिंह और 14 साल की बेटी के साथ रहती है। सुरेंद्र का साला सतपाल फेज-दो इलाके के गांव में रहता है। सतपाल कुछ दिनों पहले एच्छर के रहने वाले कैलाश के विकलांग बेटे मोहित का रिश्ता लेकर सुरेंद्र के पास आया। मोहित के विकलांग होने के कारण पहले तो सुरेंद्र ने रिश्ते से मना कर दिया, लेकिन बाद में सुरेंद्र को आठ लाख रुपये का लालच दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications