VIDEO: अखबार में पढ़कर बेटी की लाश पहचानने गए मां-बाप, स्कूल निकली तो कैसे पहुंची चंबल?

जिस लड़की की बात की गई है उसका नाम योगिता बताया गया है इस लड़की की एक आंख निकाल ली गई है जबकि दूसरी लड़की का नाम हिमानी है ये दोनों ही लड़कियां एकसाथ गायब हुईं थीं।

इटावा। इटावा जिले के थाना तहसील इलाके में कुंवारी नदी में जिन दो लड़कियों की लाश पुलिस को मिली थी उनमें से एक लड़की की लाश की शिनाख्त उनके परिजनों ने कर ली है। हालांकि दूसरी लड़की की लाश को अभी उसके परिजनों ने पहचानने में थोड़ी असमर्थता जाहिर की है। जिस लड़की की बात की गई है उसका नाम योगिता बताया गया है इस लड़की की एक आंख निकाल ली गई है जबकि दूसरी लड़की का नाम हिमानी है ये दोनों ही लड़कियां जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। योगिता नाम की लड़की रनिया के किराना गांव की रहने वाली है जबकि हिमानी रनिया के आर्य नगर की रहने वाली है। तीसरी लड़की लक्ष्मी है जो कानपुर देहात के रनिया की रहने वाली है वो भी गायब है।

लड़की की निकाली गई आंख

लड़की की निकाली गई आंख

योगिता की आंख निकाली गई है, योगिता के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी नाम की लड़की उनकी लड़की को घर से स्कूल ले जाने के बहाने सुबह लेकर गई थी। उसके बाद उनकी लड़कियों का कुछ अता-पता नहीं चला। जब उन्होंने रानियां पुलिस से शिकायत की रनिया पुलिस ने उन लड़कियों को खोजने की बात कही। बुधवार शाम 3:00 बजे इटावा जिले के थाना सहसों के इलाके में कुंवारी नदी में जब दो लड़कियों की लाश मिली और जब ये खबर मीडिया की सुर्खियां बनी तब उनके परिजन इन लड़कियों के बारे में जानकारी करने के लिए आज सुबह इटावा पहुंचे। पोस्टमॉर्टम हाउस में योगिता और हिमानी के परिजनों ने शिनाख्त की। योगिता के परिजनों ने अपनी लड़की के शव को पहचान लिया है लेकिन हिमानी के पिता ने पहले लड़की के शव को पहचाना लेकिन SSP की पूछताछ के दौरान उसने अपने लड़की के शव को पहचानने से इनकार कर दिया। कुल मिलाकर इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और मामला तीन लड़कियों की बजाए चार लड़कियों के गायब होने का लगने लगा है।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

कानपुर देहात के क्षेत्र रनियां गांव की रहने वाली योगिता और हिमानी को उनकी सहेली लक्ष्मी घर से स्कूल के लिए ले आई थी। लेकिन ये तीनों लड़कियां स्कूल नहीं पहुंची और शाम को अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने लड़कियों को तलाशना शुरू कर दिया। कल इटावा जिले की चंबल घाटी के सहसो थाने के अंतर्गत कुंवारी नदी पर योगिता और हिमानी की लाश पड़ी मिली, लेकिन तीसरी छात्रा लक्ष्मी का कोई पता नहीं लगा सका। दोनों छात्राओं के परिवार वाले लक्ष्मी पर आरोप लगा रहे है, लेकिन लक्ष्मी का पिता भी अपनी बेटी को ढूंढ रहा है।

एक लड़की के अभी भी गायब होने से उलझी है गुत्थी

एक लड़की के अभी भी गायब होने से उलझी है गुत्थी

इटावा के मॉर्च्युरी हाउस पर आज तीनों छात्राओं का परिवार अपनी अपनी बेटियों की लाश को देखने के लिए कानपुर देहात से आए और योगिता और हिमानी की लाश को पहचान लिया। उन्होंने लक्ष्मी नाम की छात्रा पर आरोप लगाया की वो ही घर से सुबह स्कूल के लिए ले उनकी बेटियों को ले गई थी। अब वही बताएगी की मेरी बेटी चंबल घाटी कैसे पहुंचीं। दोनों छात्राओं की आंखे गायब है और पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं योगिता के चाचा अवधेश बताते हैं कि मेरी भतीजी को लक्ष्मी नाम की लड़की घर से स्कूल के लिए बुला ले गई थी। चौकी इंचार्ज के पास गए तो वो बोले कि पहले ढूंढ लो बाद में एफआईआर तो लिख जाएगी। वहीं योगिता की मां नीता देवी कहती है कि आज पेपर में अपनी बेटी की मौत का सुना तब हम इटावा आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+