UP News: "1 जूता मारो, 1 लाख रुपए दूंगा", जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर रखा इनाम
विगत दिनों में सनातन धर्म पर हुई विवादित टिप्पणियों से नाराज अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'स्वामी प्रसाद मौर्या जहां मिले उसे जूतों से मारो और गिन के बताओ कि कितने जूते मारे? मै एक जूते का एक लाख रुपए इनाम दूंगा।" इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज होने की संभावना है।
"भगवान शंकर अपना तीसरा नेत्र खोलें"
दरअसल, अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा 'मै अक्सर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने वाराणसी आता रहता हूं। आज का दर्शन महत्वपूर्ण था क्योंकि आज हमने भगवान शंकर से प्रार्थना की है कि वह अपना तीसरा नेत्र खोलें और जो संतान धर्म विरोधी ताकतें हैं, ये सम्पत हों।"

"लड़ाई अब धर्म और अधर्म के बीच है"
जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि "धर्म पर हमेशा से आघात होता रहा है। कभी देवासुर संग्राम हुआ है, कभी रावण-राम युद्ध हुआ, हनुमान-कालनेमि युद्ध हुआ, कृष्ण-कंस युद्ध हुआ, कभी आदिशक्ति और महिषासुर में युद्ध हुआ। यह लड़ाई अब धर्म और अधर्म के बीच में आ गई है। इसलिए अधर्म के पक्ष में जो हो उसका नाश किया जाए।"
Recommended Video
आचार परमहंस ने कहा कि 'गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ज्ञान दिया और कहा कि अधर्म के पक्ष में जो खड़ा होगा, उसका वध कर दो चाहे वो तुम्हारा रिशेत्दार ही क्यों न हो, गुरु क्यों न हो। अर्जुन ने भीष्म पितामाह और द्रोणाचार्य का वध किया।
"अपने राक्षस बाप का त्याग कर दें संघमित्रा मौर्या"
वहीं आचार्य परमहंस ने भाजपा सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा को सलाह देते हुए कहा कि "जिस तरह अतीत में कभी भक्त प्रह्लाद ने अपने राक्षस पिता हरिण्यकश्यप का त्याग कर दिया था और जिस तरह से विभीषण ने अपने राक्षस भाई रावण का त्याग कर दिया था, वैसे ही संघमित्रा को चाहिए वो अपने राक्षस बाप स्वामी प्रसाद मौर्या का त्याग कर दें।"












Click it and Unblock the Notifications