बरेली: नाबालिग से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, फिर पंचायत ने करा दिया बाल विवाह!

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की के बाल विवाह का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे है। बरेली में छठी क्लास की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। यहीं नहीं पंचायत ने फैसला सुनाते हुए लड़की का विवाह एक अन्य लड़के से करवा दिया। वहीं, आरोपी अब पीड़िता को धमका रहे है।

panchayat orders child marriage in gangrape victim

घटना बरेली के शाही थाना क्षेत्र की है। यहां एक 14 साल की किशोरी से उसके ही गांव के 3 दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया। यही नहीं इसके बाद से वे पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगे। मामला ग्राम प्रधान तक पहुंचा तो उन्होंने पंचायत बुलाकर एक अन्य बेकसूर नाबालिग लड़के से छात्रा का बाल विवाह करा दिया।

आरोप है कि इसके बाद भी दुराचारी शांत नहीं बैठे, उन्होंने पुलिस से सांठगांठ कर बेकसूर नाबालिग लड़के को भी कई दिनों तक थाने में बिठाया। बता दें कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+